पंजाब
पंजाब के सभी स्कूलों में 26 अगस्त तक छुट्टियां

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मोहाली : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज 26 अगस्त तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। बैंस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा हेतु राज्य के सभी स्कूलों को 26 अगस्त तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए है। आदेश में कहा गया है कि राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 23 अगस्त से 26 अगस्त तक बंद रहेंगे।




