कला-साहित्य

पक्षपात

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मैंने तो देखा नहीं कभी,सूरज ने पक्षपात किया हो,

किसी को हो प्रकाश दिया,और किसी को तिमिर दिया हो।

क्या सुना कभी है किसी ने कि,वायु ने ऐसा कहा हो,

तुम ले जाओ ज्यादा और तुम,थोड़े में काम चला लो।

तरुवर ने जब भी फल है दिया,ना किसी में कोई भेद किया,

पुस्तकें खोल जो भी बैठा,पुस्तकों ने उसको ज्ञान दिया।

मैंने तो देखा नहीं कभी,पर शायद किसी ने देखा हो,

प्यास बुझाने से अपनी,सरोवर ने किसी को रोका हो।

क्या कहा कभी ईश्वर ने,स्त्री पर कृपा नहीं कर सकता मैं,

और पुरुष को उसके कृत्य के लिए,क्षमा नहीं कर सकता मैं।

फिर क्यों हम करके पक्षपात,जीवन को नरक बनाते हैं,

खुद भी सुख पाते नहीं,दूसरों को भी दुःख पहुंचाते हैं।

जात- पांत,रंग,लिंग के कारण,मनुज मनुज को मत बांटो,

भुला के सारे भेदभाव,मन से मन की दूरी छांटो।

छोड़ो यह पक्षपात तुम,सबको नेह के धागों में बांधो,

खूब रहे अज्ञान तिमिर में,उठ जाओ अब तो जागो।

मीनेश चौहान “मीन”

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button