गोंडा

पत्रकारों को कोरोना वॉरियर्स मान कर सुविधाएं व राहत दे सरकार – डॉ जी.सी .श्रीवास्तव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उपजा नेपत्रकारों को भी कोरोना वारियर्स मानते हुए बीमा व आर्थिक पैकेज सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की है। इस संबंध में सरकार तक बात पहुंचाने के लिए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जी0 सी0 श्रीवास्तव ने  गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री को  इस आशय का पत्र भेजा है। उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण ने बताया कि भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण कोविड-19 से संक्रमण जैसे आपदा काल में चिकित्सक, चिकित्साकर्मी, सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी, सरकारी अधिकारी और अन्य कर्मी आदि की तरह पत्रकारगण भी जरूरी सूचनाओं के प्रसार जैसे महत्वपूर्ण सेवा में निरंतर सेवारत हैं। सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। सरकार, जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सेतु का काम कर रहे हैं। लिहाजा पत्रकारों को भी कोरोना वॉरियर्स की भूमिका हैं।निरंतर सूचनाओं के प्रसार जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के निर्वाह बावजूद भी राज्य भर में पत्रकारों को अन्य आवश्यक सेवा कर्मियों की तरह बीमा का कवर नहीं किया जाना और न ही किसी प्रकार सुविधाएं प्रदान किया दुखद है। इसके साथ ही 70 प्रतिशत पत्रकार ऐसे है जिन्हें मानदेय नही मिलता वे कोई न कोई अन्य व्यवसाय करके अपनी गृहस्थी चलाते हुए अंशकालीन पत्रकारिता करते थे इस कोरोना काल मे उनका रोजी रोटी बंद हो जाने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थित पैदा हो गई है। ऐसे पत्रकारों को सरकार तत्काल राहत मुहैया कराए।  वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण जैसी आपदा की घड़ी में जोखिम के बीच सेवारत पत्रकारों (कोरोना वॉरियर्स) को अन्य आवश्यक सेवा कर्मियों की तरह 50 लाख का बीमा, मुफ्त स्वास्थ्य जांच और समुचित राहत पैकेज सरकार प्रदान करे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही उपजा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेगा।  इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जी० सी ०श्रीवास्तव से बात किया गया उन्होंने बताया कि यदि सरकार पत्रकारों की मांग पर सहानुभूति पूर्ण विचार नही करेगी तो उपजा समूचे प्रदेश में सरकार के विरोध में वैचारिक वर्चुअलग जनांदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button