सहारनपुर

पत्रकार राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करें: दिलीप गुप्ता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। जिला सूचना अधिकारी दिलीप गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों का दायित्व है कि वह समाज में फैली विकृतियों को दूर कर नए राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें। जिला सूचना अधिकारी दिलीप गुप्ता उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व जिला सूचना अधिकारी दिलीप गुप्ता ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया।
उन्होंने कहा पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में आजादी के 75 वी वर्षगांठ मना रहा है जो हम सबके लिए अति गौरवशाली बात है उन्होंने कहा कि पत्रकार को समाज का चौथा स्तंभ इसलिए कहा जाता है कि वह समाज मैं फैली विकृतियों को जग जाहिर कर उन्हें दूर करने का काम करता है उन्होंने कहा कि आज पत्रकार समाज के अति महत्वपूर्ण भूमिका बनी है क्योंकि समाज को सही दिशा दशा पत्रकार ही दे सकते हैं आजादी के अमृत महोत्सव पर हम सब शपथ ले कि राष्ट्र की उन्नति मैं अपना योगदान देते हुए भारत को समृद्ध खाली राष्ट्र बनाने काम करें आज सोशल मीडिया का समय है उसमें भी पत्रकारों को सक्रिय रहना चाहिए क्योंकि आज हर कोई अति शीघ्र अपडेट होना चाहता है इसलिए पत्रकार अपनी लेखनी को सोशल मीडिया पर भी भेजें।
संस्था संरक्षक भारत भूषण ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी समाज में अभी भी कई वर्ग शोषित है जिनकी आवाज को पत्रकारिता के माध्यम से उठाना चाहिए ताकि वह भी समाज की मुख्य भूमिका में शामिल हो सके। जिला अध्यक्ष सुशील सूरी जिला महामंत्री अशोक शर्मा ध्जिला संयोजक नफीस थानवी ने सभी लोगों से पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर रविंद्र चौधरी मनोज मिड्ढा एम इरफान प्रवीण शर्मा फहीम थानवी अर्शी धर्मेंद्र अनमोल सुखपाल सैनी विपिन गुप्ता महिपाल सिंह गौरव शर्मा अरुण शर्मा निर्मल कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button