कला-साहित्य

पहचान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इंसान अपने सही ‘चरित्र’ में

अभिव्यक्त होता है…

अपने दैनिक कार्य-व्यवहार में,

मुश्किलों से अपनी निपटता है कैसे

कैसे राह वो अपनी बनाता है,

खुशियों को अपनी बांटता है कैसे

कैसे गमों को अपने छुपाता है,

नाकामियों से अपनी सीखता है कैसे

कैसे उपलब्धियों को पचाता है,

अमीरों से वो बात करता है कैसे

कैसे गरीबों पर अपनी पावर दिखाता है,

बाहर खुद को विनम्र दिखाता है कैसे

कैसे घर में अपनी हुकूमत चलाता है,

बातों में हैं महान आदर्श उसके कैसे

कैसे खुद पर वो उन्हें अमल में लाता है।

जितेन्द्र ‘कबीर’

संपर्क सूत्र – 7018558314

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button