कला-साहित्य

पहली बारिश,,पहली कविता सी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अनमनी सुबहों को,,तपती दोपहरियों को

उदास रेगिस्तानों को,,खेतों खलिहानों को

कागज़ की नावों को,,रुमानी शरारतों को

इंतज़ार की शामों को,,उमस भरी रातों को

तेरे मेरे एहसासों को,,ठहरे जज़्बातों को

और,, नीरस कविताओं को,,अधलिखे प्रेम पत्रों को,,

बादलों से झरती हुई वो

धीमी धीमी सी

पहली बारिश

अपने गीलेपन की भाषा में

एक पहली सी कविता ही तो है,,है न !!

नमिता गुप्ता “मनसी”

मेरठ, उत्तर प्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button