कला-साहित्य

पहले खुद से लड़ो लड़ाई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पहले खुद से लड़ो लड़ाई,

तब दूजे पर वार करो।

तजो बैर सब अपने मन का,

तब बातें दो-चार करो।

बाधाओं से डरो कभी ना,

हँस कर बाधाएं पार करो।

पहले खुद से लड़ो लड़ाई,

तब दूजे पर वार करो।

बड़ी कठिन है डगर सत्य की,

उसे धैर्य से पार करो।

अपना हो या बेगाना,

नहीं किसी से रार करो।

करो किसी से नहीं लड़ाई,

बेमतलब तकरार करो।

पहले खुद से लड़ो लड़ाई,

तब दूजे पर वार करो।

खूब कमाओं धन और दौलत,

ना रिश्तों का व्यापार करो।

बुरी नजर ना किसी पे डालो,

ना मर्यादा को तार करो।

दीप जलाओ सदा प्रेम के,

सदा सभी से प्यार करो।

पहले खुद से लड़ो लड़ाई,

तब दूजे पर वार करो।

भर-भर झोली मौज उड़ाओ,

ना किसी पेट पर वार करो।

दीन- दुःखी बहुतेरे जग में,

कुछ उनका भी उपकार करो।

मिला जन्म जो मानव का,

ना ‘अमर’ इसे बेकार करो।

अमर ‘अरमान’

बघौली, हरदोई

उत्तर प्रदेश।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button