कला-साहित्य
पहाड़ और सरिता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
पहाड़ अपना प्रेम,
आँखों से प्रकट नहीं करते,
उनका प्रेम तो धंसता
चला जाता है, छाती की
अंतिम गहराई तक,।
जो, एक लंबे समय बाद
छाती से फूट पड़ती है
बन कर ‘सरिता ‘
चाह कर भी लड़खड़ाती
उफनती मचलती सरिता को
नहीं रोक पाते पहाड़
बहते चली जाती है सरिता,
अकेले नहीं,साथ लिए
पहाड़ों की संवेदना,
या संवेदना का पहाड़,
नियति में होता है उसके,
मिलना सागर से ,
हाँ मिल भी जाती है,,
घुल जाती है उस
खारेपन में भी,चाह कर भी,
नहीं ढूंढ पाता सागर
उसके भीतर के पहाड़ को,
हाँ कभी कभी सुख सी
जाती है सरिता,जब नहीं
सूख पाता उनके
भीतर का पहाड़।
क्षमा शुक्ला,वरिष्ठ कवयित्री व
शिक्षिका,औरंगाबाद- बिहार


