जालौन
पांच घंटे विलंब से पहुंचीं ट्रेनें

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उरई/जालौन। ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों पर भी है। पांचवें दिन झांसी और कानपुर से आने वाली पैसेंजर पांच घंटे विलंब से पहुंचीं। इससे झांसी और कानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को सर्दी में काफी परेशानी हुई। बता दें कि शुक्रवार को मुंबई से गोरखपुर संत कबीर नगर एक्सप्रेस 5 घंटे, कोच्चिवैली से गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस दो घंटे 10 मिनट, मुंबई से गोरखपुर गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे 13 मिनट, पटना से इंदौर इंदौर-पटना एक्सप्रेस एक घंटे 40 मिनट विलंब से स्टेशन पहुंचीं।




