विदेश

पाकिस्तान में जमीन विवाद पर दो समूहों ने एक दूसरे पर चलाई गोलियां पांच की मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जमीन विवाद सुलझाने के लिए हुई एक बैठक में दो प्रतिद्वंद्वी समूहों ने एक दूसरे पर गोलीबारी कर दी जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना पेशावर के पिश्तखरा बाला इलाके में हुई जो सीरबुंद थाना क्षेत्र के तहत आता है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो जख्मी है। असगर अफरीदी और हैदर समूह के बीच एक प्लॉट के विवाद को सुलझाने के लिए जिरगा (पंचायत) चल रही थी तभी मामले ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों समूह के हथियारबंद सदस्यों ने एक दूसरे पर गोलीबारी कर दी जिसमें कुल पांच लोगों की जान चली गई। आरोपी जख्मी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button