पानी रे पानी…

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
पानी रे पानी तेरा रुप इस प्रकार !
तू ही जीवन , तू ही जीवन का आधार !!
आसमान से गिरे तो बारिश बन जाये !
आसमान के ओर उठे तो भाप कहलाये !!
अगर ज़मकर गिरे तो ओले कहलाये !
अगर गिरकर ज़मे तो बर्फ के गोले बन जाये !!
पानी रे पानी …..
तू ही जीवन ….
फूल पर हो तो ओस कहलाये !
फूलों से निकले तो इत्र बन जाये !!
जमा हो जाये तो झील बन जाये !
बहने लगे तो नदी कहलाये !!
पानी रे पानी ……
तू ही जीवन ……
सीमाओं में रहे तो मस्त जीवन बन जाये !
सीमायें तोड़ दे तो प्रलय जीवन बन जाये !!
आँखों से निकले तो आँसू बन जाये !
शरीर से निकले तो पसीना बन जाये !!
पानी रे पानी ….
तू ही जीवन ……
गंगा में बहे तो गंगाजल बन जाये !
प्याले में छलके तो ज़ाम कहलाये !!
प्रभु के चरणों से छुकर निकले तो ,
चरणामृत बन जाये !
मानव जीवन के लिये अमृत बन जाये !!
पानी रे पानी तेरा रुप इस प्रकार !
तू ही जीवन , तू ही जीवन का आधार !!
स्वरचित एवं मौलिक
मनोज शाह मानस
मो.नं.7982510985
manoj22shah@gmail.com




