कला-साहित्य
पिता और..

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उड़कर आ रही थी सारी झंझावतें
मटियामेट करने औलाद की ख्वाहिशें,
सुचारू संचालन परिवार का,
ग्राम का,
समाज का, देश का,
भाषा का, परिवेश का,
सामना हुआ डटकर,
झंझावतें रह गई सिमटकर,
हुआ द्वंद्व आचारों का, विचारों का,
मिले हुए संस्कारों का,
तब तनकर खड़ा हो गया
वो पिता,
जो हर परिस्थिति में
अदृश्य होकर भी
खड़ा रहता है
अपनी औलाद के सानिध्य,
और टाल दी सभी बलाएं,
अटल, अडिग रहकर,
सेनापति के मानिंद
उस औलाद के खातिर,
पता नहीं कब सोच पाएंगे औलादें,
नजरिये रख परख एक पिता की,
वो तैयार है मिटने
तुम्हारी सफलताओं के आगे,
बदनाम और बरबाद किया है,
तुम्हें बनाने स्थापित करने
खुद का तन,मन और धन।
राजेन्द्र लाहिरी पामगढ़ छ ग




