कला-साहित्य

“पिया-मिलन”

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आज मिलन पी से होना है,
तटनी तट पर तरु के नीचे,
तरणी पर आएगी तरुणी,
मन मयूर यह डोल रहा है।

साँझ सुहानी, मधुर है बेला,
उमड़ा एक सौन्दर्य का रेला,
गोरी का वह रूप निराला,
मादकता को घोल रहा है।

चारु चन्द्र चंचल किरणों को,
चहुँ दिशि चम-चम चमकाता है,
यह चकोर देखन चन्दा को,
नैनन के पट खोल रहा है।

बैठ संग तरुणी नौका पर,
जल विहार और क्रीड़ा होगी,
मन से मन की बातें होंगी,
दिल जो दिल से बोल रहा है।

छटा चांदनी के जैसे ही,
रूप निहारूँगा गोरी का,
कांपते लब यूँ हिलेंगे जैसे,
किसलय आँचल खोल रहा है।

✍️ नरेश चन्द्र उनियाल,
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button