आजमगढ़

पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात बूथ का किया गया उद्घाटन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजमगढ़। आज दिनांक 23.06.2021 को समय 11:00 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा स्थान बवाली मोड़ पर यातायात बूथ का उद्घाटन किया गया तथा साथ ही हरबंशपुर में भी एक और यातायात बूथ बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि बूथ बनने से यातायात पुलिस कर्मियों को बारिश से बचने के लिए और सुगमता के साथ ड्यूटी करने में सहायक होगा। दास फर्नीचर द्वारा समय-समय पर पुलिस विभाग को योगदान दिया जाता रहा है। मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पांडे, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सुधीर जायसवाल व क्षेत्राधिकारी सदर व नगर व टीएसआई कौशल पाठक व अन्य पुलिसकर्मी गण मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button