पुलिस के भय से अपहरण काण्ड का अभियुक्त ने थाना में आकर किया आत्मसमर्पण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
छपिया (गोण्डा)। दिनांक 06.03.2022 को थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम करनपुर से गल्ला व्यवसायी सील प्रसाद उर्फ बबलू का उसकी दुकान से मारूती अल्टो कार सवार 04 अभियुक्तों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। वादी शिवम गुप्ता की तहरीर पर थाना छपिया मे पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना में अन्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के निर्देश थानाध्यक्ष छपिया व प्रभारी एस0ओ0जी0 को दिए थे। पुलिस टीम की संक्रियता को देखते हुए आज दिनांक 15.03.2022 को घटना में संलिप्त अन्य वांछित 25000 के इनामिया अभियुक्त गौतम सिंह अपने भाई अनिल सिंह के साथ ’’मै आत्मसमर्पण कर रहा हूॅ’’ की लिखित तख्ती हाथ में लेकर थाना छपिया में आकर आत्मसमर्पण किया। अभियुक्त द्वारा यह बताया गया कि मै व्यापारी अपहरण काण्ड में शामिल रहा तथा पुलिस अधीक्षक गोण्डा की अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के डर व भय से खुद थाने में आकर आत्मसमर्पण किया हूॅ। छपिया पुलिस द्वारा नियमानुसार अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।




