सीतापुर

पुलिस ने 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर , 02 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो , सीतापुर : जनपद सीतापुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में सघन चेकिंग एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। दिये गये निर्देश के क्रम में थाना कमलापुर व सदरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को 02 अवैध शस्त्र व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसमें थाना कमलापुर द्वारा 01 अभियुक्त अवैध तमंचा/कारतूस सहित गिरफ्तार- थाना कमलापुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुस्ताक पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी सरौरा कला थाना कमलापुर सीतापुर को  एक अदद तमंचा व कारतूस   सहित गिरफ्तार किया गया है।

इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0 217/22 धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान मा0 न्याया0 किया गया है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में चोरी/नकबजनी आदि विभिन्न अपराधों में करीब 01 दर्जन अभियोग सीतापुर सहित जनपद हरदोई में भी पंजीकृत है। और वही थाना सदरपुर द्वारा 01 अभियुक्त अवैध तमंचा/कारतूस सहित गिरफ्तार – थाना सदरपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त महेश पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम नरेन्द्रपुर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर मु0अ0सं0 192/22 धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में लूट/चोरी/नकबजनी आदि विभिन्न अपराधों में करीब 01 दर्जन अभियोग सीतापुर सहित जनपद बहराइच में भी पंजीकृत है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button