पुलिस बोली- महिला सीईओ ने बच्चे का मर्डर प्लान किया, होटल में कफ सिरप की हैवी डोज दी, पोस्टमॉर्टम में दम घुटने से मौत की बात

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बेंगलुरु : बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी की सीईओ सूचना सेठ ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या प्लान की थी। इसी प्लानिंग के तहत 39 साल की सूचना अपने बेटे को लेकर गोवा आई और होटल रूम में उसका मर्डर किया। गोवा पुलिस ने मर्डर के दो दिन बाद बुधवार को इस बात की आशंका जाहिर की है। गोवा पुलिस के मुताबिक, जिस होटल के कमरे में महिला रुकी हुई थी, वहां से कफ सिरप की दो खाली बॉटल्स बरामद हुई हैं। पुलिस को शक है कि मर्डर से पहले सूचना ने अपने बेटे को कफ सिरप की हैवी डोज दी होगी।
सूचना ने कफ सिरप की एक बॉटल होटल के एक स्टाफ से मंगवाई थी। सूचना ने कहा था कि उसे खांसी है। इधर, बच्चे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सामने आई है। कर्नाटक के हिरियूर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कुमार नाइक ने बताया कि बच्चे की हत्या गला घोंटकर की गई है। ऐसा लग रहा है कि तकिया या तौलिया से गला घोंटा गया है। हाथ का इस्तेमाल नहीं हुआ है। बच्चे का चेहरा और छाती सूज गई थी। उसकी नाक से खून भी बहा था। बच्चे की मौत पोस्टमॉटर्म से करीब 36 घंटे पहले हुई थी।




