बॉलीवुड गपसप

पूजा भट्ट ने करवा चौथ वाले विज्ञापन को लेकर डाबर कंपनी की लगाई क्लास, बोलीं- बस यही करते रहो

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

एक्ट्रेस पूजा भट्ट अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। अभिनेत्री हर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। अब उन्होंने देश की नामी गिरामी कंपनी डाबर को लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, अभिनेत्री पूजा भट्ट ने हाल ही में डाबर के लेस्बियन करवा चौथ वाले एड को लेकर मचे बवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस विज्ञापन को देख आम लोग भड़क गए जिसके बाद एमपी एक मिनिस्टर ने भी इस तरह से लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए खरी- खोटी सुनाई थी। इतने बवाल और क्रिटिसिज्म के बाद डाबर ने लोगों के विज्ञापन के लिए माफी मांगी और साथ ही साथ इस विज्ञापन को अपने सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी हटा दिया। अब फिल्म मेकर पूजा भट्ट ने डाबर के इस फैसले पर कंपनी की किरकिरी की है।

पूजा भट्ट ने ट्विटर कर लिखा, बस यही करते रहो, स्लैम बम, बैन। बहुत हुआ लोकतंत्र की मां बनना। दुख की बात है कि डाबर जैसी दिग्गज कंपनी ने अपने विज्ञापन के साथ खड़े होने से इनकार कर दिया। जबकि मैं मूलरूप से एक फेयरनेस क्रीम का समर्थन नहीं करती। मैंने इसलिए अपनी टिप्पणी नहीं की क्योंकि वो बराबरी और गर्व को सेलिब्रेट कर रहे थे लेकिन अब क्यों छुपाना? बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से डाबर कंपनी के द्वारा रिलीज किए गए एक विज्ञापन की वजह से जमकर बवाल मचा हुआ है। डाबर ने अपने फेम ब्लीच प्रोडक्ट के प्रचार के लिए करवा चौथ के मौके पर एक विज्ञापन बनाया, जिसमें उन्होंने दो लड़कियों को एक दूसरे के लिए व्रत रखने और एक दूसरे का व्रत खुलवाते दिखाया गया था। इस विज्ञापन को देख आम लोग भड़क गए जिसके बाद एमपी एक मिनिस्टर ने भी इस तरह से लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए खरी- खोटी सुनाई थी। इतने बवाल और क्रिटिसिज्म के बाद डाबर ने लोगों के विज्ञापन के लिए माफी मांगी और साथ ही साथ इस विज्ञापन को अपने सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी हटा दिया।

डाबर के इसी फैसले की पूजा भट्ट ने निंदा की है। पूजा भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज बॉम्बे बेगम्स में नजर आई थीं। पूजा भट्ट ने डैडी, सड़क, जुनून, तड़ीपार, बॉर्डर, तमन्ना संग कई बढ़िया फिल्मों में काम करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से 2010 में ब्रेक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने बीते साल 2020 में फिल्म सड़क 2 के साथ अपना बॉलीवुड कमबैक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button