सहारनपुर

पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया व्यापारियों ने 75वां स्वाधीनता दिवस

कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के बावजूद लोगों में देशभक्ति का जुनून: शीतल टण्डन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वावधान में गत दिवस देश के 75वें स्वाधीनता समारोह के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला, नगर, तहसील, कस्बा व गांव स्तर पर विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशनों और इकाईयों द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वाधीनता दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत अनेक स्थानों पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम, देशभक्ति के गीत गाये गये व देश की आजादी के संघर्ष में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन किया गया और सभी ने एक दूसरे को बधाई देकर मिष्ठान का वितरण किया। व्यापार मण्डल के आह्वान पर लोगों ने अपने घरों में हलवा, खीर व मिष्ठान आदि बनाए साथ ही दीपावली की तरह लोगों ने अपने घरों में मोमबत्ती व दिए व लाइटिंग भी की।
गांधी पार्क में व्यापारिक प्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ-साथ महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गये व देशभक्ति के गीत गाते हुए एकता एवं सदभावना का संकल्प दोहराया। व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि कोविड-19 के चलते रविवार को लॉकडाउन के बावजूद लोगों में देशभक्ति का जुनून था और यह इस बात को दर्शाता है कि हम सबके लिए देशभक्ति सर्वोपरि है। श्री टण्डन ने कहा कि व्यापार मण्डल के सदस्यों द्वारा वर्षों से सभी राष्ट्रीय पर्वो को उल्लासपूर्वक एक जागरूक नागरिक के रूप में मनाते हैं और औरों को भी प्रेरित करते हैं। यह परम्परा सदैव जारी रहेगी और राष्ट्रीय एकता, सदभावना के लिए व्यापार मण्डल सदैव प्रयासरत रहता है। स्वाधीनता दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री संजय भसीन, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग, कर्नल संजय मिडढा, डा.गुरबख्श लाल, रवि टण्डन, संजीव सचदेवा, एकता मिडढा, विकास कश्यप, अंकुश कर्णवाल, सचिन आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button