पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने रेल यात्रियों के सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रबंधन का किया जांच

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बभनान /गोंडा । रेल यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा के समुचित प्रबंधन की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चन्द्र वीर रमण अपनी सेफ्टी ऑडिट टीम के साथ शुक्रवार को दिन में करीब 12:10 बजे बभनान स्टेशन पंहुचे ।सबसे पहले उन्होंने अपनी टीम के साथ बभनान स्टेशन पर स्थित फुट ओवर ब्रिज की जांच की।
इसके अलावा पॉइंट एवं क्रॉसिंग सिग्नल, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय,पैनल रुम, रिले रूम, बैटरी रूम का संरक्षा आडिट किया।इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर, पॉइंटसमैन तथा विद्युत कर्मचारियों का संरक्षा ज्ञान भी परखा।करीब 50 मिनट बभनान रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने के बाद महाप्रबंधक स्पेशल निरीक्षण यान ट्रेन से लगभग एक बजे मसकनवा की तरफ रवाना हो गए।
निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक संजय त्रिपाठी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर रंजन यादव, प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर आर.के.पाण्डेय, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंहल एवं मण्डल रेल प्रबन्धक लखनऊ आदित्य कुमार मौजूद रहे।




