बलिया

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निधन पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोविंद चौधरी ने उनके निवास स्थान पर पहुंच शोकसंतप्त परिवार को ढाढस बंधाया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो / बांसडीह (बलिया) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव,उत्तरप्रदेश विधानसभा में नेता विरोधीदल रहे रामगोविंद चौधरी ने पूर्व जिलाकांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के नगरपंचायत बांसडीह के नेता रघुबर मिश्रा के निधन पर उनके घर जाकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी उन्होंने विधानसभा के मल्हौवा,सैदपुर, गोसाईपुर, छितौनी,मनियर नगरपंचायत एवं बेरुआरबारी के देलहुँआ ग्राम में भी शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदना प्रकट की। इस क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक यादव,पूर्व प्रधान लालसाहब सिंह,सुनील मौर्य,संकल्प सिंह,उपेंद्र सिंह, लालबाबू पाण्डेय, चंद्रशेखर यादव, जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव,नन्दलाल चौधरी,झूंन्नू यादव, प्रधान एजाज अहमद,आदि साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button