फतेहपुर

पूर्व प्रधानमंत्री की 57 वी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। दिनाँक 11/1/24 को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में चेयरमैन व यूथ आइकॉन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जय जवान जय किसान का नारा देने वाले,सच्चे देशभक्त, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 57 वी पुण्यतिथि पर शास्त्री चौक में स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया।

सर्वप्रथम इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिमा स्थल की सफाई की गई ततपश्चात धूप आरती कर माल्यार्पण किया गया एवं सभी आजीवन सदस्यों द्वारा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।सभी पदाधिकारी लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें, जय जवान जय किसान के जयघोष लगा रहे थे।

इस अवसर पर डॉ. अनुराग ने कहा कि उनके जीवन व कृतित्व से प्रेरणा लेकर हमे भी राष्ट्र प्रथम की भावना से सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर सिविल लाइंस सभासद विनय तिवारी,कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार श्रीवास्तव, संजय सिन्हा व आजीवन सदस्य रामप्रकाश मौर्य, कौशल श्रीवास्तव, मनीष कुमार, सुरेश श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, अभिनव श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, अंगद सिंह, रक्तकेन्द्र से कौशल कुमार श्रीवास्तव, आचार्य रामनारायण, प्रीतेश श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button