बाजार

पेटीएम ने जारी किए दूसरी तिमाही के परिणाम, 482 करोड़ रुपये का घाटा, रेवेन्यू 64 फीसदी बढ़ा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली :ऑनलाइन पेमेंट की सेवा प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम ने अपने सितंबर तिमाह के परिणाम जारी कर दिए हैं। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन की ओर से बताया गया कि इस तिमाही उसका घाटा बढ़कर 473 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में 435.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

फिनटेक फर्म पेटीएम ने कहा कि परिचालन से उसके राजस्व में सालाना आधार पर 64 फीसदी की वृद्धि हुई है। राजस्व बढ़कर 1,090 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की ओर से बताया गया कि गैर-यूपीआई भुगतान मात्रा (जीएमवी) में 52 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई है। गौरतलब है कि पेटीएम ने इस महीने शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी कमाई की रिपोर्ट सामने रखी है।

परिणामों की घोषणा करते हुए कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि कंपनी के खर्च में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक साल पहले कंपनी का खर्च 1,170 करोड़ रुपये रहा था। इसकी तुलना में इस साल खर्च में इजाफा हुआ है और यह पिछले साल की तुलना में बढ़कर लगभग 1,600 करोड़ पर पहुंच गया है।

कंपनी की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया कि ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (जीएमवी) 1,95,600 करोड़ रुपये पर रही, जो सालाना आधार पर 107 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाती है। इसके साथ ही मासिक आधार पर पेटीएम उपयोगकर्ताओं की संख्या भी बढ़ी है। सितंबर में मासिक ट्रांजैक्टिंग यूजर्स (एमटीयू) सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 5.74 करोड़ पर पहुंच गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button