प्रतापगढ़

पेयजल सुविधा से ग्रामीणों तथा बहन-बेटियों के स्वास्थ्य की हो सकेगी बेहतरीन हिफाजत- प्रमोद तिवारी

क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की स्वीकृत कराई गई तीन पेयजल परियोजनाओं का सीडब्ल्यूसी मंेबर ने किया समारोहपूर्वक भूमिपूजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा स्वीकृत कराई गई करोडो की पेयजल परियोजनाएं मंगलवार को केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी के हाथों ग्रामीणो के लिए बडी सौगात बनकर सामने आयी दिखी। सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने विधायक के प्रयास से स्वीकृत करायी गयी गोड़वा तथा मनुहार एवं कामापटटी देवारा गांव के लिए शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए बनने वाले पीने के पानी की टंकियो का समारोहपूर्वक भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। गोड़वा मे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मे पीने के पानी की इन टंकियो के निर्माण से बहन और बेटियों को भी शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराकर घर घर टोंटी का शुद्ध पानी उपलब्ध हो सकेगा। प्रमोद तिवारी ने कहा कि तीन बड़े गांवों तथा इससे जुडे दर्जनों पुरवो व मजरो मे पीने के पानी की उपलब्धता से लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के मिशन को भी यहां मजबूती मिल सकेगी। श्री तिवारी ने कहा कि रामपुर खास मे विकास की लिखी जा रही रोज कहानी आज सफलता के उस मुकाम पर है कि यहां विपक्ष की विकास मे अड़गे की चाल को जनता मजबूती से नकार रही है। श्री तिवारी ने भी मंगलवार को इस बड़ी जनसभा मे बिना किसी का नाम लिये तेवर के साथ कहा कि किसी मे भी यह हिम्मत नही बची है कि वह रामपुरखास मे उनके और विधायक मोना के द्वारा खींची गई विकास की लाइन को छू सके। प्रमोद तिवारी ने कहा कि रामपुरखास मे विपक्ष विकास की बात नहीं किया करता । उसका पूरा समय तो इस दौरान सिर्फ उनके प्रति निजी प्रतिशोध मे यहां की जारी विकास परियोजनाओं मे भी अड़गेबाजी मे राजनीतिक मर्यादा का हनन करने मे बीत रहा है। वहीं खराब मौसम के बावजूद मंगलवार को जिस तरह गोड़वा तथा मनुहार व कामापटटी मे महिलाओं व ग्रामीणों की जनसभा मे भागीदारी का उत्साह दिखा। उससे भी लवरेज प्रमोद तिवारी ने कहा कि रामपुर खास का विकास का जो माडल विधायक मोना ने इसे प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र बनाने का संजोया है उसे किसी भी कीमत पर कोई भी ताकत स्वर्णिम मंजिल देने से कभी रोक नहीं पायेगी। प्रमोद तिवारी ने जनता से धैर्य व शांति के साथ क्षेत्र मे विकास को प्रभावित करने वाली मुटठी भर ताकतों से बेखबर रहते हुए रामपुरखास के अजेय जनादेश को मजबूत बनाये रखने के मिशन पर आगे बढ़ने का आहवान किया। जनसभा की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। ग्राम प्रधान कालीप्रसाद तथा संयोजक सतीश पाठक एवं हासिम खां ने प्रमोद तिवारी को ग्रामीणों की ओर से सम्मानित किया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने बतौर विशिष्टअतिथि क्षेत्रीय विधायक मोना के नगरीय एवं ग्रामीण विकास मे योगदान पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन शिक्षक हृदय नारायण मिश्र ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लालजी यादव, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, पूर्व प्रमुख ददन सिंह, भुवनेश्वर शुक्ल, दुर्गेश पाण्डेय, जमील अहमद, विकास ओझा, राजेश ओझा, मुन्ना पाण्डेय, मनोज सिंह, मुन्नन सिंह, सुरेंद्र पाठक, प्रधान शिवमूरत शर्मा, राजेन्द्र यादव, गंगाशरण पाण्डेय, पप्पू तिवारी, महमूद आलम, छोटेलाल सरोज, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, बृजेश द्विवेदी, राजकुमार मिश्र, विद्याशंकर मिश्र, ज्ञानू तिवारी, रामू मिश्र, मुरलीधर तिवारी, सिंटू मिश्र आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button