प्रतापगढ़

पौधरोपण कर हरियाली पर दिया जोर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के प्राथमिक विद्यालय उमापुर में बुधवार को पौधरोपण किया गया। विद्यालय में छात्र के जन्मदिन पर उसके माता पिता ने पहुंचकर पौधरोपण कर लोगों को हरियाली संरक्षण की जागरूकता का संदेश दिया। इं. अनिल गुप्ता व पूजा गुप्ता ने अपने बेटे आदि के जन्मदिन पर पौधरोपण की शुरूआत करते हुए पौधों को संरक्षित रखे जाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभाकर दुबे ने कहा कि धरती पर संतुलन बनाये रखने के लिए पौधरोपण जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। इस मौके पर सचिन पाण्डेय, प्रिया सिंह, पूजा विश्वकर्मा, रंजीत वर्मा, सीमा सोनी आदि रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button