ग्लैमरस दुनिया

प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस सोनाली सहगल अपनी फटी टीशर्ट की वजह से हो रही हैं ट्रोल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहे हैं। वहीं उनके फैंस उनके फैशन स्टाइल का फॉलो भी करते नजर आते हैं। लेकिन कई बार उन्हों अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा है। कुछ ऐसा ही हुआ है फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सोनाली सहगल के साथ। हाल ही में प्यार का पंचनामा की एक्ट्रेस को जिम के बाहर स्पॉट किया गया। सोनाली हर बार की तरह खूबसूरत दिख रही थीं, लेकिन उनकी टीशर्ट की बैक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। खुद को फिट रखने के लिए एक्ट्रेस अक्सर जिम की ओर रुख करती हैं।  सोनाली को भी हाल ही में जिम के बाहर दिखी। एक्ट्रेस ने इस दौरान व्हाइट कलर की टीशर्ट और स्पोर्ट्स ब्रा पहनी हुई थी। उनके टीशर्ट के स्टाइल को देखने के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा-लगता है लॉकडाउन में घूम रहा था और पुलिस ने खूब धोया। अन्य ने लिखा- वही नॉर्मल लोग पहनेंगे तो सब बोलेंगे पागल हैं। एक अन्य यूजर ने कहा-आज पता चला हमारे देश में बहुत लोग गरीब हैं। एक अन्य ने लिखा- इस लेडी को मेरा पोछे का कपड़ा काफी पसंद आया और उसने चुराकर पहन लिया। एक ने लिखा कि गजब हाल है फैशन का। एक ने लिखा कि पोछा अब फैशन में है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा-लगता है कि अब्बू जी की फटी बनियान पहनी है। सोनाली सहगल के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड डेब्यू किया था।  इसके बाद वह प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी, हाईजैक और जय मम्मी दी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button