कला-साहित्य

प्रकृति में संरक्षण का नियम अपनाएंगे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मां गंगा को शुद्ध करने अनेक मिशन चलाएंगे

इन मिशनों को प्रेरणा दायक बनाएंगे

प्रकृति में संरक्षण का नियम अपनाएंगे

युवा शक्ति को इस शुभ काम में लगाएंगे

गंगा उत्सव मनाने को अब

राष्ट्रव्यापी नदी उत्सव बनाएंगे

मां गंगे की पीड़ा की वास्तविक कहानी

जन-जन तक हम पहुंच जाएंगे

नदी उत्सव सम्मान की परंपरा को

पुनर्जीवित करने का बीज बोएगा

देश का हर नागरिक सचेत होकर

दूषित जल की पीड़ा सुलझाएगा

गंगा की पीड़ा को हम सब तब समझ पाएंगे

जब कचरे का ढेर नदियों में पड़ा पाएंगे

नदियों को स्वस्थ रखने जनता जनजागृति लाएंगे

प्रेरणा के लिए हर साल गंगा उत्सव मनाएंगे

-लेखक- कर विशेषज्ञ, स्तंभकार, साहित्यकार, कानूनी लेखक, चिंतक, कवि, एडवोकेट किशन सनमुख़दास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button