प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बिंदकी/फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंचन व बुंदेलखंड प्रभारी डॉ0 ओमप्रकाश गुप्ता की सहमति पर जनपद के बिंदकी तहसील निवासी श्री जवाहर कोल्ड स्टोर के मालिक डॉ0 राजेश कुमार गुप्ता राजा भैया को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री का प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
तथा खुशी का इजहार करते हुए बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंचन ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि व्यापारियों के हित के लिए दुर्घटना बीमा पेंशन आदि सुविधा देने का जो कार्य करके व्यापारियों का सम्मान बढ़ाया है कहां की 9 10 मार्च को संगठन का तरवार्षिक चुनाव राजधानी लखनऊ में संपन्न किया जाना है जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 2500 व्यापारी प्रतिनिधि आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रदेश मंत्री डॉ0 राजेश कुमार गुप्ता राजा भैया ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए संगठन सदैव तत्पर है।
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारियों की हित एवं सम्मान के लिए संगठन सदैव कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा कहां की ऑनलाइन व्यापार से देश के 70 करोड़ व्यापारी व उनके परिवार का अहित हो रहा है उन्होंने सरकार से आय कर की सीमा 3 लाख से 5 लाख करने तथा व्यापारी दुर्घटना बीमा राशि 10 लाख रुपए से बढ़कर 25 लख रुपए आदि करने की बात कही प्रदेश मंत्री डॉ0 राजेश कुमार गुप्ता राजा भैया ने कहा कि संगठन का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही शासन के प्रतिनिधियों से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उसका निस्तारण कराएगा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक राजेंद्र त्रिवेदी जिला उपाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता सुरेश चंद्र गुप्ता रामबाबू अग्रहरि अशोक कुमार गुप्ता लक्ष्मी चंद्र ओम र मोना भैया ताज सिद्दीकी इम्तियाज सिद्दीकी दीपक साहू प्रमोद गुप्ता रामबाबू गुप्ता सहित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे।




