जालौन

प्रधान पति व हिस्ट्रीशीटर गोकशी के मामले में गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। कदौरा पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बरामद होने पर प्रधान के पति को उसके हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने बताया कि सोमवार की रात मुखबिर की सूचना थी कि मुहारी गांव में कुछ लोग प्रतिबंधित मांस रखे हुए हैं। इस पर दबिश दी तो जमील बेग के मकान के पीछे प्रतिबंधित मांस के साथ कुछ लोग मिले। पुलिस को देख कर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुहारी गांव की वर्तमान प्रधान के पति जयकरन पाल व जमील बेग को मौके से पकड़ लिया। जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर कुछ लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से तीन अदद छुरे, पांच किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रधानी चुनाव के समय प्रधान पति ने चुनाव जीतने के बाद दावत देने का वादा किया था। जिसके चलते ही प्रतिबंधित मांस रखा गया था। जमील थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button