उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

प्रमोद के काम व नाम पर प्रत्याशियों ने हासिल की रिकार्ड जीत, अभेद्य दुर्ग का बरकरार है तकमा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेसी गढ़ रामपुरखास में विधानसभा क्षेत्र के मुख्य भौगोलिक इलाको मे चुनाव परिणामों से केन्द्रीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का दबदबा बरकरार दिखा है। वहीं जिला पंचायत की पांच सीटों पर हजार से भी अधिक की रिकार्ड जीत से रामपुरखास में प्रमोद तिवारी तथा आराधना मिश्रा मोना के करिश्माई नेतृत्व का जादू इस बार भी सियासी गैलरी में सिर चढ़कर बोलता दिखा। विधायक मोना के गृह ब्लाक रामपुर संग्रामगढ़ में तो अनुसूचित जाति द्वितीय से रघुनाथ पटेल रघुराई ने तो लगभग दस हजार की जीत का आंकड़ा छूते हुए सियासत को अचंभित करने वाली जीत हासिल की है। वहीं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पिछडी जाति तृतीय से लालजी यादव ने भी तीन हजार से अधिक की जीत का परचम लहराते हुए तीन बार की र्निविरोध ब्लाक प्रमुख रहीं मौजूदा विधायक आराधना मिश्रा मोना की पकड़ का सियासत की गैलरी में जबरदस्त आभास कराया है। सांगीपुर में भी प्रमोद तिवारी और विधायक मोना के नाम व काम का असर तीन-तीन प्रत्याशियों की शानदार जीत में जोर शोर से नजर आयी है। कांग्रेस की द्वितीय महिला सीट से अशोकधर द्विवेदी की पत्नी गीता देवी ने भी सात हजार से अधिक मतों से रिकार्ड जीत हासिल कर जिले के राजघराने तक को चारों खाने चित्त कर दिया। भाजपा इस सीट के सहारे जिला पंचायत चुनाव में प्रमोद तिवारी और एमएलए मोना की घेराबंदी का ख्याली पुलाव पकाते हुए दिन के सपने देखने मात्र तक में सिमट गई। वहीं सांगीपुर तृतीय महिला से लल्लन सिंह की पत्नी भानुमती सिंह ने भी हजार से अधिक मतों से जीत हासिल कर प्रमोद के गढ़ को अभेद्य दुर्ग का तकमा बनाए रखने मे कामयाबी छूती दिखी हैं। सांगीपुर में प्रथम अनारक्षित से कांग्रेस समर्थित कैलाशपति मिश्र रामपुरखास से जुडे गांवों मे तो जीत हासिल कर सके किंतु उन्हें बगल की विधानसभा विश्वनाथगंज के सण्डवा चंद्रिका ब्लाक से जुड़े गांवो के कारण सफलता से वंचित होना पड़ा। यही हाल रामपुर संग्रामगढ़ में प्रथम अनारक्षित से माता प्रसाद पाण्डेय का भी दिखा है। माता प्रसाद पाण्डेय भी रामपुरखास में तो कामयाब हुए हैं किंतु बगल की विधानसभा क्षेत्र बाबागंज के गांवो मे महज दो सौ मतों से उनकी जीत पर विराम लगा दिया। लालगंज ब्लाक में द्वितीय अनारक्षित सीट से धर्मेन्द्र तिवारी पप्पू महज सौ वोटों के करीब जीत का आंकडा छूने से रह गये तो इस ब्लाक में भी तृतीय अनुसूचित जाति से श्यामलाल सरोज को भी बाबागंज तो लालगंज प्रथम अनुसूचित जाति से ममता सरोज को भी विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के गांवों के जुडे होने के कारण ही असफलता हाथ लग सकी है। वहीं रामपुरखास मे कांग्रेसियों के लिए बल्ले बल्ले दिखने का कारण भाजपा को मिले मतों का अंतर इस तरह है कि जीते कांग्रेसी प्रत्याशियों की लीड से भी बीजेपी को मिला वोट प्रतिशत कम ही है। रामपुर संग्रामगढ़ का प्रथम अनारक्षित है या फिर सांगीपुर विकासखण्ड का प्रथम अनारक्षित अथवा लालगंज द्वितीय अथवा तृतीय अनुसूचित जाति से भी जीते प्रत्याशी उसके हालिया सहयोगियों के खाते मे गये है। मंगलवार को लॉकडाउन होने के कारण कांग्रेसियो को जीत की खुशी दिनभर सोशल मीडिया तथा एक दूसरे को फोन पर शुभकामनाओं के दौर में देखा गया। जिला पंचायत के चुनाव मे भी यह साफ तस्वीर रामपुरखास मे उभर कर आई है कि अभी भी कांग्रेसी गढ़ में भाजपाई तुरूप का एक भी पत्ता खडखडा नहीं सके है। वहीं पांच सीटों पर मजबूती से मिली जीत ने प्रमोद व मोना के नेतृत्व के करिश्में का जलवा भी बरकरार रखते हुए रामपुरखास के लोगों में अपने नाम व काम के सिक्के की चमक और बढ़ाने मे भी बड़ी सियासी सफलता ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button