प्राइवेट सेक्टर के Axis Bank ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें, देखे कितना मिलेगा इंटरेस्ट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली : प्राइवेट सेक्टर के बैंक Axis Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। एक्सिस बैंक ने 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की सावधि जमा (FD) पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। बता दें कि हाल ही में अपनी घरेलू फिक्स्ड डिपॉजिट और एनआरआई फिक्स्ड डिपॉजिट की नई ब्याज दरों को संशोधित किया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, एक्सिस बैंक की संशोधित ब्याज दरें 9 सितंबर, 2021 से प्रभावी होंगी। यदि आप ऑनलाइन FD कराते है तो आपको कम से कम 5,000 रुपये की एफडी करनी होगी। यदि आप इसे अपनी नजदीकी शाखा के माध्यम से करना चाहते हैं तो आपको 10,000 रुपये की FD करनी होगी। एक्सिस बैंक में एफडी कराने का फायदा ये है की आप यहां 7 दिनों से लेकर 10 वर्षों तक की FD करा सकते हैं।
एक्सिस बैंक की नई ब्याज दरें 2.50 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत तक हैं। घरेलू FD खाते रखने वाले वरिष्ठ नागरिक 2.50 प्रतिशत से 6.50 प्रतिशत की ब्याज दरों का आनंद ले सकते हैं। एनआरई के लिए 5 करोड़ रुपये से कम के डिपाजिट पर ब्याज दरों को 5.10 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.75 प्रतिशत कर दिया है। तो आइए आपको नई ब्याज दरों की सभी डिटेल्स देते हैं:
5 करोड़ रुपये कम की FD पर नई ब्याज दरें
>> 7 दिन से 14 दिन- 2.50 फीसदी
>> 15 दिन से 29 दिन- 2.50 फीसदी
>> 30 दिन से 45 दिन- 3 फीसदी
>> 46 दिन से 60 दिन- 3 फीसदी
>> 61 दिन से ज्यादा और 3 महीने से कम के लिए – 3 फीसदी
>> 3 महीने से ज्यादा और 4 महीने से कम के लिए – 3.5 फीसदी
>> 4 महीने से ज्यादा और 5 महीने से कम के लिए- 3.5 फीसदी
>> 5 महीने < 6 महीने- 3.5 फीसदी
>> 6 महीने < 7 महीने- 4.40 फीसदी
>> 7 महीने < 8 महीने- 4.40 फीसदी
>> 8 महीने < 9 महीने- 4.40 फीसदी
>> 9 महीने < 10 महीने- 4.40 फीसदी
>> 10 महीने < 11 महीने- 4.40 फीसदी
>> 11 महीने < 11 महीने 25 दिन- 4.40 फीसदी
>> 11 महीने 25 दिन < 1 साल- 4.40 फीसदी
>> 1 साल < 1 साल 5 दिन- 5.10 फीसदी
>> 1 साल 5 दिन < 1 साल 11 दिन- 5.15 फीसदी
>> 1 साल 11 दिन < 1 साल 25 दिन- 5.10 फीसदी
>> 1 साल 25 दिन < 13 महीने- 5.10 फीसदी
>> 13 महीने < 14 महीने- 5.10 फीसदी
>> 14 महीने < 15 महीने- 5.10 फीसदी
>> 15 महीने < 16 महीने- 5.10 फीसदी
>> 16 महीने < 17 महीने- 5.10 फीसदी
>> 17 महीने < 18 महीने- 5.10 फीसदी
>> 18 महीने < 2 साल- 5.25 फीसदी
>> 2 साल < 30 महीने- 5.40 फीसदी
>> 30 महीने < 3 साल- 5.40 फीसदी
>> 3 साल < 5 साल- 5.40 फीसदी
>> 5 साल से 10 साल- 5.75 फीसदी
सीनियर सिटीजन्स के लिए नई ब्याज दरें
7 दिन से लेकर 14 दिन तक – 2.50 फीसदी
15 दिन से 29 दिन तक – 2.50 फीसदी
30 दिन से 45 दिन – 3 फीसदी
46 दिन से 60 दिन – 3 फीसदी
61 दिन < 3 महीना – 3 फीसदी
3 महीना < 4 महीना – 3.50 फीसदी
4 महीना < 5 महीना – 3.50 फीसदी
5 महीना < 6 महीना – 3.50 फीसदी
6 महीना < 7 महीना – 4.65 फीसदी
7 महीना < 8 महीना – 4.65 फीसदी
8 महीना < 9 महीना – 4.65 फीसदी
9 महीना < 10 महीना – 4.65 फीसदी
10 महीना < 11 महीना – 4.65 फीसदी
11 महीना < 11 महीना 25 दिन – 4.65 फीसदी
11 महीना 25 दिन < 1 साल – 4.65 फीसदी
1 साल < 1 साल 5 दिन – 5.75 फीसदी
1 साल 5 दिन < 1 साल 11 दिन – 5.80 फीसदी
1 साल 11 दिन < 1 साल 25 दिन – 5.75 फीसदी
1 साल 25 दिन < 13 महीना – 5.75 फीसदी
13 महीना < 14 महीना – 5.75 फीसदी
14 महीना < 15 महीना – 5.75 फीसदी
15 महीना < 16 महीना – 5.75 फीसदी
16 महीना < 17 महीना – 5.75 फीसदी
17 महीना < 18 महीना – 5.75 फीसदी
18 महीना < 2 साल – 5.90 फीसदी
2 साल < 30 महीना – 6.05 फीसदी
30 महीना < 3 साल – 6.05 फीसदी
3 साल < 5 साल – 6.05 फीसदी
5 साल से लेकर 10 साल के लिए – 6.50 फीसदी




