गोंडा

प्रेरणा पार्क में लगा योग ध्यान चिकित्सा शिविर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा । राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ( योग वेलनेस सेंटर) पंडरी कृपाल गोंडा के तत्वावधान में प्रेरणा पार्क आवास -विकास कॉलोनी गोंडा में सामान्य व असाध्य रोगों से निजात पाने हेतु एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा नियमित रूप से योग शिविर संचालित किया जा रहा है। योगाचार्य ने बताया की योग करने से न केवल मनुष्य स्वस्थ रह सकता है l बल्कि उसे हर प्रकार के तनाव से भी मुक्ति मिलती हैl योग सांसों और मन पर नियंत्रण पाने की क्रिया है I योग से सम्पूर्ण जीवन प्रभावित होता है और जीवन चक्र बेहतर चलता है।

योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। योग सत्र के अंत में योगाचार्य ने कहा की इस योग सत्र में मुख्य रूप से व्यायाम, ध्यान और योग आसन शामिल होते हैं जो विभिन्न मांसपेशियों को मजबूत करते हैं रोगों का निदान कर संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करते हैं ।दवाइयां जो हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, से बचने का यह एक अच्छा विकल्प है। इसलिए आम-जनमानस अधिक से अधिक सांख्या में इस योग-ध्यान चिकित्सा शिविर में जरूर प्रतिभाग कर स्वास्थ लाभ लें I इस शिविर में दिलीप सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, डॉ शिवप्रताप वर्मा,अनीता सिंह, अजित चावला, निधि चावला,अनिल अग्रवाल, सबित अग्रवाल, रवि,सतीश,परमेश्वर नेवतिया, दुर्गेश द्विवेदी, आशीष सहित  अन्य योगसाधक मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button