उत्तर प्रदेशफतेहपुर

फतेहपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव – कई बूथों पर हुई बूथ कैप्चरिंग ,प्रशासन संवेदनहीन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का तीसरा चरण शुरू हो गया है लेकिन चुनाव आयोग द्वारा शांति व निष्पक्ष चुनाव का जो बीड़ा जिला प्रशासन ने उठाया है वो कही न कही फीका पड़ रहा है । ऐसा ही कई मामले सामने आए हैं जैसे विजयीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मडौली में ग्राम पंचायत सदस्य का वार्ड नं 8 से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को वोट डालने के लिए नहीं मिल रहा बैलट पेपर पीठासीन अधिकारी ने बताया हमें प्राप्त ही नहीं हुआ है बैलेट पेपर अब ऐसी स्थिति है कि चुनाव बैलेट पेपर का महत्वपूर्ण कारक है लेकिन वही नही । ऐसा ही मामला जाफराबाद सीट से जिला पंचायत पद के 850  मतपत्र ही नहीं आ पाए जिसकी वजह से पोलिंग प्रभावित हुई वार्ड संख्या 10 से 13 तक का मतदान 1:30 बजे तक रुका हुआ है । हंगामा होने पर अभी अभी गोपालगंज से मतपत्र जनता पोलिंग स्टेशन पहुंचे हैं । प्रत्याशियों में काफी रोष है । सेटिंग का आरोप अब तक 200 वोट पड़ चुके हैं । जिनमें जिला पंचायत का वोट नहीं पड़ा । घोर लापरवाही पर जवाब देने से कतरा रहे हैं जिम्मेदार ।

प्रत्याशी शिव गोविंद शिव शंकर यादव सर्वेश पटेल व सज्जन का आरोप जानबूझकर साजिश के तहत मतपत्रों मैं गड़बड़ी की गई । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है। वहीं फतेहपुर जिले एरायां ब्लॉक के अल्लीपुर बूथ न० 13 मतदान केन्द्र के बाहर महिला ने जमकर हंगामा काटा जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ वहीं महिला ने मतदान केन्द्र के अन्दर बैठे अधिकारी पर जबरदस्ती एक चुनाव चिह्न पर मतदान करने का दबाव बनाने की बात कह रही है वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासनिक हमले में हड़कम्प मच गया ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button