लखनऊ

फरार पूर्व सांसद धनंजय सिंह मामले पर बोले डीजीपी, जांच के बाद होगी कार्रवाई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फरार चल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह का क्रिकेट खेलते वायरल हुए एक वीडियो पर सवाल उठाते हुए कहा है कि फरार बाहुबली को सत्ता का संरक्षण मिलने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। वहीं इस मामले में उठे सवाल पर यूपी डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा मामले संज्ञान की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से जौनपुर के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ लड़कों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। सिंह, हत्या के एक मामले में सात महीने से फरार हैं। मऊ के ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि की पिछले साल जनवरी में हुयी हत्या के मामले में वांछित है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। सपा ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो साझा करते हुये कहा, ‘‘फर्क साफ है। मुख्यमंत्री से जुड़े माफिया ‘खेल रहे क्रिकेट। 25000 के इनामी माफिया धनंजय सिंह सत्ता के संरक्षण में पुलिस की नाक के नीचे ले रहे खुले आसमान के नीचे खेल का मजा। ‘डबल इंजन सरकार के बुलडोजर को नहीं मालूम इनका पता। जनता सब देख रही, बाईस में भाजपा साफ। इसके कुछ घंटे बाद अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा का काम, अपराधी सरेआम। बाबा जी अपने करीबी नालबद्ध माफियाओं के टॉप टेन की सूची बनाकर एक टीम बना लें और आईपीएल की तरह एक ‘एमबीएल मतलब ‘माफिया भाजपा लीग शुरू कर दें। शहर के पुलिस कप्तान तो उनके लिए पिच बिछाए बैठे ही हैं और टीम कप्तान वो खुद हैं ही। हो गए पूरे ग्यारह। उल्लेखनीय है कि बसपा से जौनपुर के सांसद रहे धनंजय सिंह का नाम हत्या के मामले में पुलिस द्वारा गत वर्ष अप्रैल में वांछित घोषित किया गया था। वह जौनपुर के निर्दलीय विधायक भी रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button