फसल बीमा योजना प्रचार वाहन को डीएम व कृषक ने दिखाई हरी झण्डी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोंडा । भारत सरकार द्वारा देश की आजादी की 75वीें वर्षगाॅठ पर ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ अभियान का आयोजन कराया जा रहा है। इस अभियान के अन्र्तगत 01 जुलाई से 07 जुलाई, 2021 तक भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता की योजना ’’प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’’ के सम्बन्ध में जनपद में फसल बीमा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
डीएम मार्कण्डेय शाही ने कलेक्ट्रेट में फरियाद लेकर आए बनगांव कटरा बाजार निवासी किसान पुत्ती सिंह के हाथों से फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना कराया। जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य कृषकों के मध्य फसल बीमा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना, योजना के सन्दर्भ में कृषकों की शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजना को सर्वग्राही बनाकर अधिक से अधिक कृषकों को योजना में प्रतिभाग कराना है। उन्होने कृषकों का आह्वान करते हुए कहा कि खरीफ 2021 फसल बीमा योजना ऐच्छिक आधार पर लागू है। इसके लिए कृषकबन्धुओं को 24 जुलाई, 2021 तक अपने बैंक में जाकर इसकी लिखित सूचना देनी होगी कि वह अपना बीमा नहीं कराना चाहतें, सूचना न देने की स्थिति में बैंक द्वारा प्रीमियम की धनराशि काट ली जायेगी। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपना पंजीकरण कराएं तथा योजना का लाभ उठाए।




