कला-साहित्य
फूल सा चेहरा खिला है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फूल सा चेहरा खिला है,
मुद्दतों बाद कोई मिला है।
चांद जाने कहां खोया रहा,
अर्से बाद चांदनी से मिला है।
प्यार में पड़ने का जनाब,
कुछ अलग ही सिलसिला है।
नींद गायब हो गई है रात में,
अब रतजगा ही मिला है।
टूट कर चाहा जिसे जी-जान से,
आज वो शख्स मेरा दिलरुबा है।
अब तो दिन में दिखाई देते हैं तारे,
यह प्रेम का ही फल मिला है।
सांवली सूरत हो गयी है गुलाबी,
सांवरे का रंग चोखा चढ़ा है।
अब न उतरे रंग दिल्लगी का,
इसी से जिन्दगी का सपना पला है।
अनुपम चतुर्वेदी,सन्त कबीर नगर




