फौजी बालम गीत देश के शहीदों को समर्पित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। चौकी सराय स्थित वरिष्ठ एडवोकेट रंगकर्मी मोहम्मद अली के निवास पर आज सहारनपुर के रचनाकार,डायरेक्टर,प्रोड्यूसर ने एक फिल्म का गीत,फौजी बालम, देश के सैनिकों को समर्पित करते हुए रिलीज किया जिसमें शहीद फौजी के परिवार की कथा का सुंदर चित्रण किया गया इस बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर शमीम सहारनपुर ने बताया कि यह गीत देश के शहीद सैनिकों को समर्पित किया जा रहा है और इसमें सहारनपुर के महेश सैनी फौजी,सतेंद्र सैनी डाकिया,फौजी की भाभी उर्मिला सनवर,पत्नी निर्मल लूथरा,बेबी मौसम,प्रतिभा सैनी,सत्येंद्र आदि ने सुंदर अभिनय कर इस गीत में चार चांद लगाए इस फिल्म की के गाने की शूटिंग सहारनपुर के ही गांव में की गई और इस गीत का संगीत वे रिकॉर्डिंग मुंबई में कराई गई और यह गीत सोशल मीडिया पर अब धूम मचा रहा है प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सुधीर कश्यप, जितेंद्र सैनी,सरफराज ,शमीम जलालुद्दीन सिद्दीकी मोहम्मद अली एडवोकेट,फैसल अंसारी के अलावा अन्य लोग भी मौजूद है।




