फतेहपुर

बकेवर पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। जनपद के ईमानदार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बकेवर पुलिस ने मंगलवार को अबैध देशी व अपमिश्रित शराब के निष्कर्षण व अबैध शराब की बिक्री व परिवहन पर प्रभावी नियन्त्रण व अबैध गतिविधि के रोकथाम व इस कार्य में संलिप्त अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु उक्त निर्देशो के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार को थानाध्यक्ष बकेवर ने अपनी पुलिस टीम व आबकारी टीम के साथ अभियान चलाकर ग्राम कंजरनडेरा मजरे बेंता में दबिश देकर 14 अदद अवैध शराब भट्टियां संचालित मय शराब बनाने के उपकरण व 1540 लीटर अबैध शराब व 32 छोटी बड़ी प्लास्टिक की ड्रम व पिपियों बरामद किया है तथा 32 कुन्तल लहन बरामद किया जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। इस सम्बन्ध में थाना बकेवर पुलिस ने स्थनीय पर मु0अ0सं0 80/2022 से 87/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button