उत्तर प्रदेशफतेहपुर
बच्चे से कुकर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा,मुकदमा दर्ज कर किया कार्यवाई!!

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के एक गांव में बीते 9 अप्रैल की शाम घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे को पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित बच्चे की हालत नाजुक होने पर परिजनो ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने पीड़ित बच्चे की मां की तहरीर पर आरोपी युवक कामरान(22)पुत्र भूरा पठान निवासी सीरगंज कस्बा ललौली के खिलाफ धारा 377 व 5/6पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई किया है। थाना प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कुकर्म व पास्को एक्ट के तहत कार्यवाई की गई है ।




