कला-साहित्य

बच्चों के मन में क्या है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बच्चों के मन में क्या है

किसने देखा किसने जाना

झाँक कर देखो इनके अन्दर

होता है प्रश्नों का खजाना

सूरज आग बरसाता क्यों

चाँद रात में आता क्यों

ये सब आसमान में रहते

तारें टिमटिम करते क्यों

चिड़िया चीं-चीं करती क्यों

तितली फूल पर आती क्यों

मुर्गा सुबह सवेरे बाघँ लगाता

मछली जल में रहती क्यों

दिन और रात होते क्यों

मौसम ऐसे बदलता क्यों

वर्षा रानी जब भी आती

इन्द्रधनुष है बनता क्यों

जिज्ञासा इनकी शान्त न होती

प्रश्न से प्रश्न बुन लेती

सवालों की झड़ी ये लगाते

कहाँ, कब, कैसे और क्यों

सारे सवालों के जबाब पा जायेगें

तब ये बड़े बन जायेगें

फिर न पूछेगें ये हमसे

कहाँ, कब, कैसे और क्यों

अरुणा कुमारी राजपूत

शिक्षिका, हापुड़

उ०प्र० 9457179156

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button