खाना-खजाना

बच्‍चों के लिए टिफिन में बनाएं हेल्दी और यमी पनीर रोल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पनीर रोल एक ऐसी फूड डिश है जिसे बच्चे बड़े चाव से खाते है। ये खाने में जितनी टेस्टी लगती है इसे बनाना उतना ही आसान है। सुबह का वक्त सभी के लिए काफी व्यस्तता से भरा होता है, ऐसे में कई बार ऐसी नौबत भी आ जाती है जब ब्रेकफास्ट बनाने के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचता। ऐसी सूरत में पनीर रोल बनाना बेस्ट ऑप्शन है तो चलिए जानते है इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री

गेंहू का आटा – 3 कप

पनीर – 200 ग्राम (टुकड़ों में कटे हुए)

शिमला मिर्च – 1 (टुकड़ों में कटी हुई)

प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)

टमाटर – 1

मटर -आधा कप

जीरा – आधा चम्मच

नमक -स्वादानुसार

तेल – आवश्यकतानुसार

हल्दी – आधा चम्मच

केचप- स्वादानुसार

चिली सॉस -स्वादानुसार

धनिया पत्ते -मुट्ठीभर

गरम मसाला -आधा चम्मच

खीरे और प्याज के टुकड़े- पतले कटे हुए

बनाने की विधि

1 पनीर रोल बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे को अच्छे से गूंथ लें।

2 फिर कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालें और तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा डालें।

3 अब उसमें टमाटर और प्याज डालकर थोड़ी देर भून लें।

4 इस मिश्रण में फिर सब्जियां, गरम मसाला, हल्दी के साथ नमक डालें और ढककर थोड़ी देर पकाएं।

5 इसके बाद इसमें पनीर के टुकड़ों को मिलाएं और बीच-बीच में कड़छी चलाते रहें।

6 अब गैस बंद करके ऊपर से धनिया पत्ता डालकर एक बार फिर मिलाएं।

7 इसके बाद गूंथे हुए आटे की रोटी बना लें।

8 इसमें केचप और टोमेटो सॉस लगा लें और पनीर के मिश्रण को डाल दें।

9 इसके ऊपर फिर खीरा डालकर रोटी रोल कर लें।

10 लीजिए तैयार है आपकी पनीर रोल की रेसिपी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button