उत्तर प्रदेशवाराणसी

बनारस की सांस्कृतिक धरोहर का एक प्रतीक थे राजन मिश्रा: नीलकंठ तिवारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने महान शास्त्रीय संगीत गायक पंडित राजन मिश्रा को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें बनारस की सांस्कृतिक धरोहर का एक प्रतीक बताया है। उन्होंने श्री मिश्र के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपनी संवेदना व्यक्त करते उन्होंने पंडित राजन मिश्र को ‘बनारसीपन’ एवं सांस्कृतिक धरोहर का एक प्रतीक बताते हुए कहा, “उनका निधन न केवल बनारस की क्षति है, बल्कि पूरे संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है।”गौरतलब है पंडित राजन मिश्र का 70 वर्ष की अवस्था में रविवार को दिल्ली के सेंट स्टीफेंस अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button