बबेरु पुलिस ने क्षेत्र में हुई हत्या का किया अनावरण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बांदा। थाना बबेरु पुलिस ने ग्राम भदेहदू की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया।लूट का विरोध करने पर पहचान उजागर होने के डर से सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या की गई थी। चचेरे पोते ने ही दी की हत्या की थी।हत्यारोपित के पास से लूटा गया सोने का टप्स व चांदी की पायल बरामद हुए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनिवास मिश्र के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बबेरु के मार्गदर्शन में थाना बबेरु पुलिस द्वारा ग्राम भदेहदू में दिनांक 15 फरवरी की रात्रि में हुई महिला कौशल्या पत्नी स्व0 कीरत पटेल की हत्या का अनावरण कर दिया है। हत्यारोपित को गिरफ्तार किया गया है। 15 फरवरी की रात में महिला के पहने हुए जेवर लूटकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए हत्या की जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। विवेचक द्वारा मामले की गहन विवेचना करते हुए शक के आधार पर मृतका के चचेरे पोतेपरशुराम उर्फ करिया पटेल पुत्र कमलेश पटेल नि0 भदेहदू थाना बबेरु को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो अभियुक्त द्वारा बताया गया की उसने रात्रि में खाना देने के बहाने से दरवाजा खुलवाकर महिला के कान के टप्स व पायल लूट लिए। महिला के विरोध करने पर पहचान उजागर होने के डर से पास में पड़े पत्थर से महिला के सिर पर हमला कर हत्या कर दी। फरार हो गया। आरोपित की निशानदेही पर लूटे गये सामान की बरामदगी की गई।गिरफ्तारी करने वाली टीम के प्रभारी निरीक्षक बबेरु बांकेबिहारी सिंह, कां0 जितेंद्र सिंह, कां0 धर्मेन्द्र कुशवाहा की सराहना की गई है।




