बरेली

बरेली में शरारती तत्वों ने धर्मस्थल पर फेंका आपत्तिजनक सामान, एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बरेली : शहर में बकरीद के मौके पर शरारती तत्वों द्वारा एक धार्मिक स्थल पर कुछ आपत्तिजनक सामान फैंके जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने कोहड़ापीर में एक धार्मिक स्थल पर कुछ आपत्तिजनक सामन फैंककर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना का पता चलने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। उन्होंने कहा कि वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने कहा कि जब धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो उसमें आपत्तिजनक चीजें गिरती नजर आईं लेकिन उन्हें फैंकते कोई नजर नहीं आया।

धार्मिक स्थल के प्रधान हरवंत पाल सिंह बेदी ने थाना कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि शहर के संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के कर्मी गश्त कर रहे हैं। इस बीच, घटना के विरोध में एक समुदाय विशेष के दुकानदारों ने सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button