प्रतापगढ़

बसों की टक्कर को लेकर मची अफरातफरी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा विवाद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। दो निजी बसों की टक्कर को लेकर सोमवार को यहां अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। सांगीपुर थाना के भैंसना गांव से ग्रामीण एक वाहन पर शव लेकर अंतिम संस्कार को निकले थे। इसी बीच लालगंज कोतवाली के रायपुर तियांई चौराहे पर सुबह करीब साढ़े दस बजे रायबरेली की तरफ से आ रही एक निजी यात्री सेवा की बस से टक्कर हो गयी। भैंसना से मानिकपुर गंगातट अन्तिम संस्कार के लिए शव के साथ बस पर बैठे ग्रामीण घटना से आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित लोगों ने टेªबल्स पर सवार कुछ यात्रियों को उतारकर मारापीटा। इसमे दो यात्रियों को चोट भी आ गयी। इस बीच मौके पर लालगंज पुलिस पहुंच गयी और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर स्थिति नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आयी। हालांकि यहां पुलिस के समझाने पर दोनों पक्षों मे घटना को लेकर सुलह समझौता हो गया। इस बीच कुछ ग्रामीण शव को दूसरे वाहन से लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकल चुके थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button