कला-साहित्य

बस यूं ही तुम साथ निभाना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

साथी मेरे, मेरे हमदम

तुम हो तो हर खुशी है

तुमसे ही ये जिंदगी है

अंधेरी राहों में भी

तुमसे ही है उजाला

बस यूं ही तुम साथ निभाना ….

गम के बादल हो कभी

या कभी समां हो सुहाना

हर घड़ी, हर वक्त

अपना प्यार ऐसे ही जताना

बस यूं ही तुम साथ निभाना ….

जीवन के हर मोड़ पर

उतार चढ़ाव भरे इस जीवन में

चाहे छूटे यह सारा जमाना

पर ताउम्र तुम साथ मेरे बिताना

बस यूं ही तुम साथ निभाना ….

मेरे हर दर्द की हो तुम दवा

हर मर्ज का तुम इलाज हो

रूठ जाए अगर कभी खुशियां

तो मेरे लबों पर तुम ही मुस्कुराना

बस यूं ही तुम साथ निभाना ….

नीलू गुप्ता, सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button