फतेहपुर

बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाने का किया जाएगा काम – संदीप

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। आज दिनांक 04-09-2022 को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जनपद फतेहपुर में ज़िला स्तरीय बैठक आहुत की गई जिसमें पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देकर पार्टी से अधिक से अधिक लोगों जोड़ कर आने वाले निकाय चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव में बहन जी को मुख्यमंत्री बनाया जा सके इसी क्रम में संगठन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। मालूम रहे कि मुन्ना लाल गौतम जी को जिला संयोजक बामसेफ व सोने लाल भास्कर जी को जिला सचिव तथा सुनील गौतम को जिला सचिव और सुरेश पासी को विधानसभा अध्यक्ष हुसैनगंज इतना ही नहीं राहुल पाल को नगर उपाध्यक्ष फतेहपुर व मंयक भास्कर को नगर महासचिव फतेहपुर तथा गुड्डू राईन को नगर सचिव फतेहपुर और विनोद कुमार दिवाकर को नगर कोषाध्यक्ष फतेहपुर मनोनीत किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप जडेजा ने की व संचालन सदर विधानसभा अध्यक्ष धीरज कुमार बाल्मीकि ने किया मुख्य अतिथि के रूप में जोन इंचार्ज राजू गौतम जी व पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम जी रहे बैठक में मुख्य रूप से अय्यूब अहमद पूर्व प्रत्याशी सदर, चंद्रभान यादव,  मोहम्मद आसिफ एडवोकेट,सिपाही लाल यादव, मदन केसरवानी छोटा नंदी, राम हित प्रियदर्शी, वकील अहमद, देवेन्द्र गौतम, अनवार उल्ला खान, राजेश अम्बेडकर, धर्मेंद्र चौहान, परवेज, विशनु पाल, अवधेश सिह, गुड्डू मिश्रा, इरशाद अहमद सिद्दीकी, आकाश सोनी, पीके गौतम, रमेश गौतम सहित  भारी संख्या कार्यकर्ता व पार्टी में आस्था रखने वाले लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button