बांदा-स्वर्णिम स्वास्थ्य के लिये हुआ स्वर्णप्राशन, आज भी रहेगा जारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बांदा। महामारी के खतरे से बचने व रोगप्रतिरोधक क्षमता सुदृढ करने के लिये पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, अपोलो टेलीक्लीनिक शाखा बांदा के गणेश भवन रामलीला मैदान में 50 से अधिक बच्चों ने स्वर्णप्राशन कराये गए। स्वर्णप्राशन अपोलो आयुष डाक्टर महिला प्रसूति बाल चिकित्सक डाक्टर सरस्वती मिश्रा के दिशानिर्देशन में सम्पन्न हुआ। राहुल सेन सभासद पुत्री पलक सेन के साथ 50 से अधिक बच्चों ने स्वर्णप्राशन कराया। डाक्टर बताते है कि स्वर्णप्राशन से बच्चों में शारीरक विकास मानसिक विकास में लाभ प्रद होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुद्रढ़ करने में यह सहायक है। स्वर्णप्राशन का अत्यधिक पुष्य नक्षत्र में लाभ होता है जो पोषण का परिचायक है। इसलिए प्रत्येक माह के पुष्य नक्षत्र में आयोजन किया जाता है। रविवार को भी बच्चों के स्वर्णिम स्वास्थ्य के लिये स्वर्णप्राशन का आयोजन गणेश भवन रामलीला मैदान में होगा।




