सहारनपुर

बाजार खुलते ही नगर कोतवाल पंकज पंत ने अपनाया सख्त रूख

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। सब्जी मंडी, बाजार मोरगंज, जामा मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में लोग लगातार लापरवाही बरत रहे है, कोरोना गाइडलाइन का जमकर मखौल बनाया जा रहा है। इसे लेकर आज सुुबह से ही नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने पुलिस बल के साथ बाजार मोरगंज, सब्जी मण्डी, जामा मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगो को लॉकडाउन के नियमों का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जो लोग बिना मास्क के घूम रहे है, उन पर सख्त कार्यवाही कर जुर्माना वसूला जायेगा। उन्होने फल विक्रेताओं को भी कोरोना के नियमों के पालन करने की हिदायत दी। उन्होने कहा कि रेहड़ियों पर ज्यादा भीड़ न लगने दे, अन्यथा पुलिस को कार्यवाही करने के लिये बाध्य होना पड़ेगा। आम लोगो में यह धारणा बन चुकी है कि कोरोना को लेकर जनपद में पिछले कुछ दिनों से नये मामले पहले की अपेक्षा कम आ रहे है, लोग समझ रहे है कि कोरोना का प्रभाव कम हो गया है, जबकि कोरोना के मामले ज्यादातर अब ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे है। लोगो को यह कतई न समझना चाहिये कि कोरोना का प्रभाव कुछ कम हुआ है। ये लोगो की भारी भूल है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button