बाबा और संविधान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गर्व है हमारे संविधान पर,
गर्व है देश बाबा साहब पर ।
14अप्रैल को जन्म हुआ था,
अपनाया उन्होंने मानवता ।
पिता थे सकपाल राम जी,
माता थीं उनकी भीमा बाई ।
सिखा दिया रहो तुम मेहनती,
रोटी के लड्डू खा मेहनत की ।
शिक्षक उनकी नोटबुक न छूते,
सहनीं पड़ीं उन्हें बहुत सी बातें ।
भा. समाज इति. अर्थ शास्त्र,
इन पर किया था उन्होंने शोध ।
शिक्षा का वह तो बड़े भंडार थे,
दिल से वह बहुत ही उदार थे ।
मिटा दीं सामाजिक बुराइयाँ,
स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना ।
श्री लंका का किया था भ्रमण,
पवित्र पुस्तक लिखी “द बुध्द” ।
भा. संविधान उन्होंने रच दिया,
एकता का उन्होंने निर्माण किया ।
1891-1956जीवन उनका रहा,
सच्चे भारतीय का परिचय दिया ।
भारत का संविधान है,
कोई मज़ाक नहीं है ।
संविधान पवित्र ग्रन्थ है,
उधार का थैला नहीं है ।
बाबा किसी एक के नहीं हैँ,
बाबा जन जन में बसते हैँ ।
सर्वोच्च नागरिक बाबा,
पहले कानून मंत्री बाबा ।
भारत की जान हैँ बाबा,
भारत रत्न उनको मिला ।
शत शत नमन है बाबा को,
शत शत नमन संविधान को ।
पूनम पाठक बदायूँ




